संघ पदाधिकारी से मारपीट पर भड़के भाजपाई, महिला कार्यकर्ता ने कोतवाल को मारी चप्पल

मथुरा के वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी और पुलिस के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने संघ पदाधिकारी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इससे भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। विवाद के दौरान भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने कोतवाल को चप्पल मार दी। उधर, कुछ युवकों ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों को पीटा है। 

शनिवार की सुबह इस विवाद की शुरुआत हुई। संघ के एक पदाधिकारी कुंभ क्षेत्र में यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। उनका आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें स्नान करने से रोका। अभद्रता करते हुए मारपीट भी की। इसकी जानकारी होते हुए भाजपा और संघ के लोगों में आक्रोश फैल गया। वे कुंभ मेला क्षेत्र में में जुटे गए। इसके बाद उन्होंने वृंदावन कोतवाली पहुंचकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

इधर, मारपीट में घायल पदाधिकारी जब अस्पताल पहुंचे तो यहां भी विवाद हो गया। इस दौरान भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने वृंदावन कोतवाल अनुज कुमार को चप्पल मार दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ युवक बीच सड़क पर पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here