बॉबी देओल ने शेयर कीं बेटे की तस्वीरें, लोग बोले- यंग धर्मेंद्र तो किसी ने टॉम क्रूज से मिलाई शक्ल

बॉबी देओल के बेटे आर्यमान ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं लेकिन उनकी लेटेस्ट तस्वीरे इस वक्त सुर्खियों में है। उनके बर्थडे पर पिता बॉबी ने कुछ फोटोज शेयर किए हैं। लोग इनमें आर्यमान की शक्ल उनके दादाजी धर्मेंद्र तो कुछ लोग टॉम क्रूज से मिला रहे हैं। बॉबी के फॉलोअर्स आर्यमान के लुक्स की तारीफ कर रहे हैं। 

लोगों को याद आए यंग धर्मेंद्र

बॉबी देओल ने आर्यमान के लिए पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, हैपी बर्थडे माय ऐंजल। बॉबी ने तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें आर्यमान उन्हें गले लगाते और किस करते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों सहित उनके फैंस ने शुभकामनाएं दी हैं। आर्यमान के लुक्स की तुलना कई लोगों ने धर्मेंद्र से की है वहीं कुछ लोग उन्हें लिटिल टॉम क्रूज भी बोल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here