बुढ़ाना: पुलिस ने पकड़ी अवैध तमंचा फैक्ट्री

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने परासौली गांव के जगंल में राजपुर-छाजपुर गांव के लिंक मार्ग पर रजबहे के पास गन्ने के खेत में छापा मारा। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने के एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। दूसरा युवक पुलिस से बचकर भागनेे में सफल हो गया। पुलिस ने मौके से बने, अधबने तमंचे, पुर्जे व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।
सीओ विनय गौतम को उनके मोबाइल पर परासौली गांव के जगंल में तमंचा बनाने की फैक्टरी की सूचना मिली। उनके निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को सुबह करीब आठ बजे परासौली गांव से राजपुर-छाजपुर जाने वाले लिंक मार्ग पर राजबहे के पास गन्ने के खेत में छापा मारा। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। दूसरा युवक पुलिस से बचकर भाग गया। घटना स्थल से पुलिस ने सात बने तथा 10 अधबने तमंचे, एक मस्कट, दो कारतूस, तमंचों के पुर्जे तथा तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तमंचा बनाने का आरोपी युवक अब्दुल जब्बार जौला गांव का रहने वाला है। मौके से फरार उसका साथी जाबिर भी जौला गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ बुढ़ाना व शाहपुर थाने में तमंचे बनाने के कई अपराध पंजीकृत हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी युवक अब्दुल जब्बार का चालान कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here