गुरुग्राम: उद्योग विहार फेज 1 में इमारत गिरी, एक की मौत

गुरुग्राम (हरियाणा)। उद्योग विहार फेज-1 में इमारत ढह गई। पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया था। ये जानकारी ललित कुमार (अग्निशमन अधिकारी) ने दी। गुरुग्राम में इमारत गिरने के हादसे में एक की मृत्यु और मलबे में 3 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पहले एक मजदूर को मलबे से निकाला गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दीपक सहारन (डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम) ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था, इसी दौरान इमारत ढह गई। यह इमारत तीन मंजिला थी। इसमें कुछ मजदूर फंस गए थे जिनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है और दो की फंसे होने की आशंका है। यहां सारी टीमें मौके पर तैनात हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here