अमृतपाल की मदद करने वाले लोगो के विरुद आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

ऑपरेशन अमृतपाल पर पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश में अमन-शांति है। इस दौरान उन्होंने कुछ अहम जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के मुताबिक काम कर रही है।

लोगों को शक है लेकिन मुख्य आरोपी (अमृतपाल सिंह) अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। जैसे ही गिरफ्तारी होगी, हम आपको सूचित करेंगे। अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है और 18 मार्च को गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया है। पंजाब पुलिस अब तक 154 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। राइफल और रिवाल्वर समेत करीब 12 हथियार भी बरामद हुए हैं।

अमृतपाल ब्रेजा कार से भागा था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। उसकी चार लोगों ने मदद की थी। आईजी गिल ने कहा कि अमृतपाल की मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबिया गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारा साहिब गया था और भागने से पहले अपने कपड़े बदले थे। पकड़े गए चारों आरोपियों से पूछताछ में यह पता चला। 

पुलिस ने जारी की अमृतपाल की तस्वीरें
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को ही अमृतपाल की कुछ तस्वीरों को मीडिया से साझा किया। इसमें अमृतपाल की पुरानी और नई तस्वीरें शामिल हैं। इसी के साथ लोगों से अमृतपाल सिंह को पकड़ाने में मदद की अपील भी की गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here