अखिलेश से मिले चंद्रशेखर, गठबंधन की संभावना

लखनऊ। सपा के मुखिया अखिलेश यादव से शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात सपा मुख्यालय पर करीब 50 मिनटों तक चली। बताया जा रहा है कि दलित वोट बैंक को साथ लाने के लिए दोनों दलों में गठबंधन हो सकता है। आजाद समाज पार्टी को कितनी सीटें दी जाएंगी अभी यह बात सामने नहीं आई है।

चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा कि एकता में बड़ा दम है। मजबूती और एकता के बगैर भाजपा जैसी मायावी पार्टी को हराना आसान नहीं है। गठबंधन के अगुवा का दायित्व होता है कि वे सभी समाज के लोगों के प्रतिनिधित्व और सम्मान का ख्याल रखे। अखिलेश यादव से दलित वर्ग इस जिम्मेदारी को निभाने की अपेक्षा रखता है। अखिलेश से उनकी मुलाकात जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में हुई। इसके बाद ही उन्होंने ये बातें लिखी हैं। अखिलेश से मुलाकात के बाद गठबंधन में आजाद समाज पार्टी के शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को दावा किया था कि चंद्रशेखर गठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। उनसे बात की जा रही है। उसके बाद चंद्रशेखर अखिलेश से मिलने भी पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here