कॉमनवेल्थ गेम्स: भारत को 20वां गोल्ड मेडल मिला, बैडमिंटन में लक्ष्य सेन जीते

लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सोमवार को मलेशिया के एनजी त्ज़े योंग को 2-1 से हराकर पहली बार पुरुष एकल का राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले का पहला सेट योंग ने जीता, लेकिन दूसरे सेट में लक्ष्य ने जोरदार वापसी करते हुए अपने नाम किया। तीसरे सेट में भी दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लक्ष्य सेन ने मलेशिया के योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया। 

भारत की बैडमिंटन स्टार पुसरला वेंकट सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सोमवार को कनाडा की मिशेल ली को 2-0 से हराकर पहली बार महिला एकल का राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिंधु ने ग्लासगो 2014 खेलों की गोल्ड मेडलस्टि मिशेल को 21-15, 21-13 से मात दी। रियो 2016 की सल्विर मेडलस्टि सिंधु जब कोर्ट में आयीं तो उनके पैर में बैंडेज बंधी हुई थी , लेकिन यह उनके खेल को जरा भी प्रभावित नहीं कर पाया।

पहले गेम में उन्हें मिशेल की ओर से चुनौती मिली, लेकिन दूसरे गेम में कनाडाई खिलाड़ी की अप्रत्याशित गलतियों ने सिंधु के लिये जीता का रास्ता आसान कर दिया। इससे पहले सिंधु ने ग्लासगो 2014 खेलों में कांस्य और गोल्डकोस्ट 2018 खेलों  में रजत जीता था, और इस जीत के साथ सिंधु ने राष्ट्रमंडल पदकों का सेट पूरा  कर लिया है। वह गोल्डकोस्ट 2018 में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम का भी हस्सिा थीं, लेकिन महिला एकल में उन्होंने पहली बार सोना जीता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here