कांग्रेस पार्टी का कोई सिद्धांत नहीं: हिमाचल में बोले सुधांशु त्रिवेदी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही विघटन का रहा है। इस पार्टी का कोई सिद्धांत नहीं है। एक व्यक्ति एक पद की बात कही जाती रही और पंडित जवाहर लाल नेहरू से लकर आज तक कांग्रेस के नेता दो-दो पदों पर काबिज रहे हैं। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ने से मुकर गए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के आवास में बैठकों का दौर चल रहा है और कोई न कोई गुल खिलेगा। भाजपा कांग्रेस में तोड़फोड़ कर रही है,? इस पर त्रिवेदी ने कहा कि जब भाजपा नहीं थी, उस समय भी कांग्रेस का विघटन होता रहा है। देश-विदेश महंगाई के दौर से गुजर रहा है। विश्व के 65 देशों में भारत से ज्यादा महंगाई की दर है। इसके बावजूद देश का विकास जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here