आगरा में कोरोना: शनिवार रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू

आगरा में शनिवार रात 10 बजे रात्रि कर्फ्यू लागू हो जाएगा। रात में घर से बाहर निकलने पर रोक होगी। रात नौ बजे से बाजार बंद जाएंगे। सड़कों पर पुलिस गश्त करेगी। गुरुवार रात एसएसपी मुनिराज जी और सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय के साथ कोविड समीक्षा के बाद जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने यह आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान आकस्मिक स्वास्थ सेवाएं एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here