10 लाख की रंगदारी मांगने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर पुलिस और एसओजी ने दंडी आश्रम शुक्रताल के कोषाध्यक्ष से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को देर रात मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। बदमाश से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई।

पुलिस के पीछा करने पर बदमाश ने की फायरिंग

पुलिस और एसओजी ने बुधवार देर रात चैकिंग के दौरान शुक्रताल सच्चा डेरा आश्रम के समीप बाइक पर आ रहे एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। संदिग्ध व्यक्ति ने रुकने के बजाए बाइक दौड़ाकर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस के पीछा करने पर उसने बाइक रोककर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया कि जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। बदमाश से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई।

विवेक चौधरी के रूप में हुई बदमाश की पहचान

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के बाद दबोचे गए बदमाश की पहचान विवेक चौधरी उर्फ विक्की पुत्र वेदपाल सिंह निवासी कस्तला थाना इन्चौली जनपद मेरठ के रूप में हुई। बताया कि दबोचे गए बदमाश के अनुसार दंडी आश्रम कोषाध्यक्ष ने उसकी बेइज्जती कराई थी। अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए ही उसने कोषाध्यक्ष से 10 लाख की रंगदारी मांगते हुए उसको एक चिट्‌ठी स्पीड पोस्ट से भेजी थी। बताया कि वह बुधवार सायं को रंगदारी की रकम वसूल करने के लिए पहुंचा था। पुलिस के अनुसार दबोचे गए बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दंडी आश्रम कोषाध्यक्ष से मांगी गई रंगदारी के मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here