दावोस: भारत ने बैठक में 20 लाख करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता हासिल की

दावोस। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की पांच-दिवसीय सालाना बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस दौरान भारत वैश्विक उद्यमियों से 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश प्रतिबद्धताएं हासिल करने में सफल रहा। इसमें अकेले महाराष्ट्र की लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पांच केंद्रीय मंत्रियों और तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत अब तक के सबसे बड़े भारतीय प्रतिनिधिमंडल का इस बैठक में नेतृत्व किया। सभी राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों ने पहली बार दावोस बैठक में दो भारत मंडपों में जगह साझा की।

इसके अलावा पहली बार राज्य और केंद्रीय मंत्रियों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। करीब आधा दर्जन दलों से आए मंत्रियों ने एक एकीकृत टीम इंडिया का चेहरा पेश किया। डब्ल्यूईएफ की अगली वार्षिक बैठक 19-23 जनवरी, 2026 को दावोस में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here