मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के पूर्व ग्राम प्रधान पर घर से चंद कदमों की दूरी पर पांच-छह लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया। हमलावर ने प्रधान को जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली भी चलाई लेकिन गोली मिस होने से प्रधान की जान बची। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते घायल को मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के पुत्र ने हमलावरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गांव भूपखेडी निवासी रविन्द्र सिंह जो गांव के पूर्व प्रधान रहे वो करीब तीस सालों से गांव में दूधिया का काम करते है। गांव के लोगों से दूध लेकर बाजार में बेचते है। सोमवार की सुबह करीब चार बजे रविन्द्र साइकिल से दूध लेने के लिए घर से निकले। गांव में ही राधे के मकान के पास पहुंचे तो पहले से ही घात लगाएं खडे पांच-छह युवकों ने पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान एक युवक ने तमंचा निकाल कर पूर्व प्रधान की कनपटी पर सटा कर चला दिया,गनीमत रही की तमंचे से गोली मिस हो गई जिसमे वह बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर घायल की गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद घायल के पुत्र सचिन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के कुछ लोग कई वर्षो से रंजिश रखते हैं। सचिन ने गांव निवासी पांच-छह युवकों पर पिता की जान लेने की नीयत से हमला करने पर हमलावरों के विरूद्व कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।