107 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 107 वर्षीय भुलई भाई से मुलाकात की। यह मुलाकात यूपी भवन में हुई। मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं भुलाई भाई से मिलने आया था। संभवतः, वह देश में जनसंघ के समय के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में सबसे उम्रदराज हैं। उनकी उम्र 107 साल है। 1977 में जब मैं विधायक था तब वे भी विधायक थे। यूपी भवन में उनसे बहुत अच्छी मुलाकात हुई।

बाद में राजनाथ ने ट्वीट कर कहा कि विजयादशमी की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश से जनसंघ के विधायक रहे और वर्तमान में देश के वरिष्ठतम पार्टी कार्यकर्ता, 106 वर्षीय नारायण जी ‘भुलई भाई’ से भेंट करके सुखद अनुभूति हुई। उनकी सरलता और सादगी बेहद प्रेरणास्पद है। मैं माँ दुर्गा से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। रक्षा मंत्री ने मुलाकात के बाद भुलई भाई ने कहा कि जैसे कृष्ण जी सुदामा से मिले थे, वही भाव रहा। राजनाथ जी का प्यार, आशीर्वाद मिल गया। उनका मिलने का भाव बहुत उत्तम था। मैंने उन्हें अपने घर आमंत्रित किया, उन्होंने कहा ज़रूर आएंगे। आपको बता दें कि 107 वर्षीय भुलई भाई जनसंघ के समय के भाजपा कार्यकर्ता हैं और वा विधायक भी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here