दिल्ली : कुट्टू का आटा खाने से 800 लोग हुए बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार की देर रात कुट्टू के आटे की रोटी खाने के बाद करीब 800 से एक हजार लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मंगलवार देर रात पेट दर्द, उल्टी चक्कर और कपकपी से परेशान लोग पहुंचे। सबसे ज्यादा मरीज पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी, खिचड़ीपुर ओर त्रिलोकपुरी इलाके के हैं। इलाके में हड़कप मचा हुआ हुआ है।

 बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में कुट्टू के आटे से बनी रोटी खाने के बाद करीब 800 से एक हजार मरीज पहुंचे हैं। हालांकि मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि 400 से 500 लोग आए हैं। किसी की हालत गंभीर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here