लव जिहाद पर कानून की मांग !

भड़काऊ भाईजान इन दिनों गुजरात के मुख्य मुस्लिम बहुल इलाकों में जा कर मुसलमान-मुसलमान कर मस्लिमों को भड़काने में लगे हैं। मस्लिम बहुल गोधरा में एक बड़ी भीड़ के सामने उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा महाराष्ट्र की हिन्दू लड़की श्रद्धा की क्रूर हत्या के सन्दर्भ में लव जिहाद पर कानून बनाने की बात का मजाक उड़ाया। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- लव जिहाद जैसी कोई चीज नहीं होती। श्रद्धा का मसला तो क्राइम का मसला है। आफताब ने श्रद्धा का मर्डर धर्म के आधार पर नहीं किया, यह तो प्रेम प्रसंग था। ओवैसी ने कहा कि धर्म के आधार पर तो बिलकिस बानो का कत्ल हुआ था जिसके लिए नरेन्द्र मोदी भाजपा जिम्मेदार है।

गोधरा में ओवैसी जब मुसलमानों को भड़का रहे थे, तब उन्होंने इसी गोधरा में 65 कार सेवकों को मुस्लिमों की जुनूनी भीड़ द्वारा जिन्दा जला कर मार डालने के वहशियाना कुकृतिय का जिक्र नहीं किया। तब उनका सेक्यूलरिज्म घास चरने चला गया। लव जिहाद की घटनायें प्रतिदिन प्रकाश में आती हैं।

लखनऊ के पारा क्षेत्र में सलमान नामक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदल कर एक हिन्दू लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया और हरियाणा ले जा कर चाकू दिखा कर उसका धर्मान्तरण कराने के बाद निकाह पढ़वा लिया। पारा के थानाध्यक्ष दधिबल तिवारी ने हरियाणा पहुंच कर सलमान के कब्जे से हिन्दू लड़की को मुक्त कराया। लखनऊ में ही दुबग्गा की डूडा कॉलोनी निवासी मुस्लिम युवक सुफियान ने 16 नवंबर को विधि गुप्ता को चौथी मंजिल से नीचे फेंक कर हत्या कर दी। निधि ने लवजिहाद के चक्कर में फंसकर अपने प्राण गंवाए।

लव जिहाद की रोजमर्रा होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए नये कानून की आवश्यकता पर सरकार को विचार करना चाहिए।

गोविंद वर्मा
संपादक ‘देहात’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here