मुजफ्फरनगर। ठाकुर समाज के नेता सूर्य प्रताप राणा के आवास पर रविवार को सपा नेता राकेश शर्मा, सपा नेता सुमित खेड़ा (पूर्व राष्ट्रीय सचिव सपा व्यपार सभा) सपा नेता राकिब कुरैशी (पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा) के पहुँचने पर स्वागत किया गया तथा चाय के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर राकेश शर्मा को सदर विधान सभा से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की गई।
इस दौरान ठाकुर समाज से युवा नेता सिद्धार्थ राणा, अजय राणा ,योगेन्द्र सिंह चौहान, गुर्जर समाज से अजय गुर्जर, योगेन्द्र सिंह गुर्जर, आशीष पंवार, वैश्य समाज से युवा नेता सिद्धार्थ अग्रवाल, नितिन अग्रवाल,सजल अग्रवाल, ब्राहम्ण समाज से आशीष शर्मा, पंकज शर्मा, बिट्टू शर्मा, सात्विक भारद्वाज राहुल भारद्वाज व अनुज शर्मा, पंजाबी समाज के वरिष्ठ नेता अशोक नागपाल, अभिषेक अरौड़ा व लक्की अरौड़ा, रुहेला समाज से शुभम रूहेला, वैश्य समाज से अनिकेत गोयल, हरिजन समाज से शिवाआशीष,कुरैशी समाज के युवा नेता आमिर हमजा, कसिफ कुरैशी, अंसारी समाज से निसार अहमद , इसरार अहमद, आसिफ अंसारी, सोएब अंसारी, खान बिरादरी से अनीस खान, शादाब खान ,वजाहत खान,फिरोज खान आदि लोग मौजूद रहे।