प्रथम नवरात्रि को श्रद्धालुओं ने की माता शैलपुत्री की पूजा

शामली। आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए है। जिसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है। जहां सुबह से ही शहर के मंदिरों में भक्तगण नवदुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे है। नवरात्रि पर्व के चलते शहर के मंदिरों को भी भव्य तरीके से सजाया गया है।

आपको बता दें कि गुरुवार को नवरात्रि पर्व के चलते शहर के सभी छोटे बड़े मंदिरों में महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ती रही। जहां मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं ने माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की और मंगलकामनाएं मांगी। इस दौरान मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु माता की भक्ति में डूबे दिखाई दिए और उन्होंने जमकर माता के जयकारे लगाए। जिससे माहौल एकाएक भक्ति मय हो गया। इस दौरान कबाड़ी बाजार स्थित आठेवाला मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्रि पर्व का हिन्दू धर्म में एक विशेष महत्व है। जिसमें नौ दिनों तक माता नवदुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है। जिससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं नवरात्रि पर्व के चलते शहर के सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here