दिलीप घोष बने बीजेपी के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष, सुकांता मजूमदार बंगाल प्रदेश अध्‍यक्ष

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल पार्टी अध्यक्ष पद से सांसद दिलीप घोष को मुक्त कर दिया है। अब इस पद पर बालुरघाट से सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार की नियुक्ति की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने डॉ. सुकांत मजूमदार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने वाला पत्र जारी किया। जिसमें लिखा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के डॉ. सुकांता मजूमदार, सांसद को पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

वहीं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त किए गए दिलीप घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here