रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण की अप्रत्याशित लोकप्रियता की वजह से इसके कलाकार काफी प्रसिद्ध

रामानंद सागर द्वारा निर्मित धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ सबसे ज्यादा लोकप्रिय शो था। 1987 में डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले इस शो के 10 करोड़ दर्शक थे। वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास के रामचरितमानस पर आधारित इस शो के प्रसारित होने का इंतजार हर घर में होता था।  इस धारावाहिक की लोकप्रियता इस कदर थी कि लोग इस शो के कलाकारों को असली भगवान समझने लगे थे।

12 जनवरी, 1958 में जन्मे अरुण गोविल ने इस धारावाहिक शो में भगवान राम का किरदार निभाया था। आज भी लोग उन्हें उसी किरदार से जानते हैं। तो चलिए अरुण गोविल के जन्मदिवस के अवसर पर रामायण की शूटिंग के दौरान भगवान राम के साथ हुई एक घटना के बारे में आपको बताते हैं।

अरुण गोविल

रामायण की अप्रत्याशित लोकप्रियता की वजह से इसके कलाकार काफी प्रसिद्ध हो गए थे। जब भी काेई उन्हें देखता था, तुरंत जाकर उनके चरण छूने लगता था। इसका एक कारण यह भी था कि अरुण गोविल ने अपने किरदार को कितनी ईमानदारी और बेहतरीन तरीके से निभाया था कि लोग उनमें ही अपने भगवान राम को देखने लगे थे। हाल ही में रामायण की स्टारकास्ट ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची थी। जिसमें अरुण ने रामायण की शूटिंग के समय का एक किस्सा साझा किया था।विज्ञापन

अरुण गोविल

अरुण गोविल बताते हैं कि मैं उस समय बहुत सिगरेट पीता था। जैसे ही शूटिंग से ब्रेक मिलता मैं सेट के पर्दे के पीछे जाकर सिगरेट पीने लग जाता था। एक बार जब लंच ब्रेक में मैं पर्दे के पीछे सिगरेट पीने गया, तो एक अनजान व्यक्ति मेरे पास आया और अपनी भाषा में मुझे कुछ कहने लगा। मुझ उसकी भाषा तो समझ नहीं आई, हालांकि यह समझ आ रहा था कि वह किसी बात के लिए मुझे सुना रहा है।

अरुण गोविल

अरुण आगे कहते हैं, उसकी बात समझने के लिए मैंने सेट पर मौजूद एक शख्स को बुलाया और उससे पूछा कि यह व्यक्ति क्या कहने की कोशिश कर रहा है। तब उसने मुझे बताया कि वह शख्स यह कह रहा है कि हम आपको भगवान राम समझते हैं और आप यहां सिगरेट पी रहे हैं। उसकी यह बात मुझे दिल पर लगी और तक से लेकर आज तक मैं कभी सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया।विज्ञापन

अरुण गोविल

अरुण गोविल के अभिनय करियर की बात करें तो उन्होंने बड़े पर्दे पर  फिल्म ‘पहेली’ से डेब्यू किया था। उनके अभिनय की वजह से उन्हें ‘सावन को आने दो’, ‘अय्याश’, ‘भूमि’, ‘हिम्मतवाला’, ‘दो आंखें बारह हाथ’ और ‘लव कुश’ जैसी फिल्मों में काम करना का मौका मिला। कुछ समय बाद सन 1987 में दूरदर्शन पर रामानंद सागर द्वारा निर्देशित सीरियल ‘रामायण’ आया। इस धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए अरुण गोविल को चुना गया। इस धारावाहिक के प्रसारण के कुछ दिनों बाद ही इसकी लोकप्रियता उस स्तर तक पहुंच गई जहां तक किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। एक साल तक चलने वाले इस सीरियल के बाद अरुण ने भगवान बुद्ध, शिव, राजा हरीशचंद्र जैसे किरदार निभाए थे। इसके अलावा उन्हें कई क्षेत्रिय फिल्मों में भी देखा गाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here