यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने 16 जून को उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम bujhansi.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

यह परीक्षा 1 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न निर्धारित 751 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने तीसरी बार इस प्रवेश परीक्षा का सफल संचालन किया।

UP BEd परिणाम 2025: स्कोरकार्ड कैसे देखें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध UP JEE BEd 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्कोरकार्ड लिंक को चुनें।
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।

परीक्षा में भागीदारी
इस वर्ष कुल 3,44,546 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,05,099 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से 30 अप्रैल के बीच चली थी।

रिजल्ट में क्या होगा शामिल
अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा वर्ष, अभिभावक का नाम, विषयवार अंक और कुल प्राप्तांक जैसी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द
परीक्षा में सफल हुए कैंडिडेट अब प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीएड की करीब 2.53 लाख सीटें उपलब्ध हैं, जो 2,510 शिक्षण संस्थानों में विभाजित हैं, जिनमें सरकारी व निजी दोनों प्रकार के कॉलेज शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here