प्रयागराज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नबला गिरोह के नौ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

प्रयागराज: पुलिस ने नौ कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शंकरगढ़ इलाके में  शनिवार सुबह अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसी दौरान कुख्यात बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह सभी कुख्यात अपराधी नबला बिहार के नबला गिरोह के हैं। 

प्रयागराज और आसपास के जिलों में रहकर करते हैं ऑपरेट 
प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि बेरहम अपराधियों का यह गिरोह बिहार के कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर जनपद का है। यह गिरोह बिहार से आकर यूपी के प्रयागराज और आसपास के जनपदों में डेरा डालकर रहता है। 

महिलाएं करती हैं रेकी
महिलाएं रेकी करती हैं फिर गिरोह के पुरुष अपराधी रातों में वारदात करते हैं। प्रयागराज में पिछले दो साल के दौरान इस गिरोह ने घर में हत्या और लूट की कई घटनाएं अंजाम दीं। घर में डकैती के दौरान ये महिलाओं का कत्ल करने के बाद उनकी लाश से दरिंदगी करते हैं। 

25 से ज्यादा डकैत पुलिस ने किए गिरफ्तार
इस गिरोह के 25 से ज्यादा डकैतों को प्रयागराज पुलिस ने पिछले दो महीने में गिरफ्तार किया है। कई डकैत पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। एसएसपी प्रयागराज का कहना है कि इस गिरोह का पूरी तरह से सफाया करने का इरादा पुलिस ने बनाया है। 

नबला खरवार गिरोह के डकैत अवैध तमंचा और पिस्टल के अलावा राड, रंभा, सब्बल जैसे लोहे के खतरनाक औजार लेकर चलते हैं जिससे वे घर में घुसकर परिवार के लोगों पर घातक हमला कर मौत की नींद सुला देते हैं। ये डकैती के दौरान विरोध करने पर लोगों के गले और सिर पर खतरनाक औजार से प्रहार करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here