मन्नारा चोपड़ा ने गुरुद्वारे में पिता के लिए रखी प्रार्थना सभा, परिवार संग दी श्रद्धांजलि

अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के ऊपर दुखों का साया मंडरा गया है। 16 जून, सोमवार को उन्होंने अपने पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता रमन राय हांडा को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके निधन से चोपड़ा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

गुरुवार को गुरुद्वारे में हुई प्रार्थना सभा

गुरुवार को मन्नारा चोपड़ा ने अपने दिवंगत पिता की आत्मा की शांति के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन गुरुद्वारे में किया, जिसमें वे परिवारजनों के साथ पहुंचीं। पिता को याद करते हुए मन्नारा भावुक हो गईं और खुद को संभाल नहीं सकीं।

भीगी आंखों के साथ पिता की तस्वीर लेकर पहुंचीं अभिनेत्री

तेज बारिश के बीच मन्नारा अपने पिता की तस्वीर को सीने से लगाए गुरुद्वारे पहुंचीं। चेहरे पर गहरा दुख साफ झलक रहा था। इस मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से करणवीर मेहता, गायिका खानजादी और हास्य कलाकार सुदेश लहरी जैसे करीबी मित्र भी उन्हें ढाढ़स बंधाने आए।

प्रियंका और परिणीति की चचेरी बहन हैं मन्नारा

गौरतलब है कि मन्नारा चोपड़ा, बॉलीवुड अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। दिवंगत रमन राय हांडा, प्रियंका और परिणीति के फूफा लगते थे। उनके निधन से पूरा परिवार शोकग्रस्त है।

72 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

रमन राय हांडा 72 वर्ष के थे और बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सोशल मीडिया पर भी प्रशंसक और शुभचिंतक मन्नारा को सांत्वना दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here