फतेहपुर: जनता को जोड़ने के लिए सपा युवजन सभा ने चलाया जनमानस अभियान

फतेहपुर। जिले में मंगलवार को धाता कस्बे के शिवाय पैलेस में सपा युवजनसभा की अहम् बैठक संपन्न हुई। बैठक में युवजन सभा के प्रदेश सचिव मुख्य अतिथि हर्षित पांडेय ने शिरकत किया। बैठक की में हर बूथ पर जनमानस अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही गई।

प्रदेश सचिव हर्षित पाण्डेय ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों का सम्मान सुरक्षित है। सपा ने हमेशा सभी वर्गों के हित में कल्याणकारी कार्य किए।

युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राजू कुर्मी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जब प्रदेश में सरकार थी तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश का चहुमुखी विकास किया था। कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

युवजन सभा के खागा विधान सभा अध्यक्ष प्रवीण पटेल ने कहा कि प्रदेश में जितना विकास कार्य सपा की सरकार ने किया था उतना किसी और सरकार ने नहीं किया। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी गई। छात्राओं को साइकिल और लैपटॉप का वितरित किया गया। बेरोजगारी भत्ता देने के साथ ही कई ऐसे कार्य किए गए जिसे प्रदेश की जनता अभी भी याद कर रही है। यही वजह है कि जनता का रुझान तेजी से पार्टी की तरफ बढ़ा है और वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

बैठक में अजीत सिंह रामप्रिय पाण्डेय महेश सिंंह ओमप्रकाश अंबिका सिंंह आदि लोगों सदस्य दिलाते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही गई। इस मौके पर अजीत सिंंह, मुकेश सिंंह सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकता मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here