लॉकडाउन का डर: दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़े तो शुरू हुआ पलायन, स्टेशन पर हजारों की भीड़

 दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से सात घंटे का रात्रि कर्फ्यू लगा दिया। हालांकि कुछ व्यवसायों से जुड़े लोगों को इसमें छूट दी गयी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिल्ली में कोविड-19 के हालात की समीक्षा की जिसके बाद यह फैसला लिया गया। डीडीएमए का रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के रात्रि कफ्र्यू का आदेश 30 अप्रैल तक प्रभाव में रहेगा। वहीं रात्रि कफ्र्यू के बाद लोगों में लॉकडाउन की दहशत देखी गई। 

दरअसल दिल्ली सरकार के रात्रि कफ्र्यू के फैसले के बाद लोग अब लॉकडाउन लगने का आंशका जता रहे हैं। यही वजह है कि लोग दिल्ली को छोड़कर वापस अपने गृह राज्यों को लौट रहे हैं।
लोग नहीं चाहते कि अगर देश या दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लगे तो उन्हें फिर से उन यातनाओं से गुजरना पड़े जिससे वह पिछले साल गुजरे थे। यही कारण है कि आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें दिल्ली रेलवे स्टेशन एक साथ लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here