अग्निपथ योजना को लेकर भड़काने की योजना बनाते एनएसयूआई जिलाध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार

अग्निपथ योजना को लेकर सहारनपुर का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। विपक्ष पार्टी से जुड़े कुछ लोग युवकों को भड़काने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक एनएसयूआइ का जिला अध्यक्ष भी है। जो विपक्षी पार्टियों से लगातार संपर्क कर रहा था।

अग्निपथ को लेकर जिले का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को भड़काकर हिंसा की साजिश की गई थी। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो छानबीन शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने पराग पंवार पुत्र संजय पंवार उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम सांचलू थाना रामपुर मनिहारन, मोहित चौधरी पुत्र संजय उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम सहजवा, सौरभ कुमार पुत्र शिवदयाल उम्र करीब 28 वर्ष निवासी मल्हीपुर, उदय पुत्र विजयपाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी गपहांसु थाना रामपुर मनिहारन, संदीप चौधरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा को भी गिरफ्तर किया।। इनमें से एक पराग एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष है।

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि फर्जी अभ्यर्थी बनकर युवकों को उकसाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तर किया गया है। जो अलग अलग पार्टियों के नेताओ के सम्पर्क में थे। इसमे से एक अभियुक्त पराग एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here