फोनरवा इलेक्शन: योगेंद्र शर्मा की फिर जोरदार जीत, एनपी सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा

नोएडा। फोनरवा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से रविवार को संपन्न हो गया। चुनाव में योगेंद्र शर्मा पैनल को एकतरफा जीत मिली और उनके 21 के 21 सदस्य आरडब्लूए द्वारा चुने गए। अध्यक्ष के लिए योगेंद्र शर्मा को 140 वोट मिले जबकि एनपी सिंह को 76 वोट मिले। महासचिव पद के लिए केके जैन और सुखदेव शर्मा में कांटे की टक्कर रही। सुखदेव शर्मा को 102 वोट मिले जबकि 113 वोटों के साथ केके जैन ने जीत हासिल की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मिश्रा को 122 वोट मिले जबकि ओमबीर बंसल 91 वोटों के साथ कोषाध्यक्ष का पद हार गए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जेपी उप्पल को 134, ओपी यादव को 131, राजीव गर्ग को 133 और विजय भाटी को 104 वोट मिले और सभी विजई हुए। उपाध्यक्ष पद पर अशोक त्यागी को 117, देवेंद्र सिंह चौहान को 117, पवन यादव को 139 और योगेश शर्मा को 123 मत मिले इस तरह यह सभी भी विजई हुए।

लीगल सेक्रेटरी पद पर उमाशंकर शर्मा को 128 वोट मिला और वे विजई हुए। सेक्रेटरी पद के लिए अनिल चौहान, देवेंद्र सिंह, प्रदीप बोहरा और राजू चौधरी को चुना गया। जॉइंट सेक्रेटरी पद पर अंजना भागी, अशोक कुमार शर्मा, जय पाल सिंह, सुशील यादव विजई हुए। जबकि जॉइंट ट्रेजरार के पद पर 128 वोटों के साथ प्रदीप मिश्रा विजई हुए। उपाध्यक्ष पद पर विजई हुए व प्रचार की कमान संभालने वाले पवन यादव ने कहा कि शहर की तमाम आरडब्ल्यूए ने जीता कर जो जिम्मेदारी हमें दी है उसका हम पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे। शहर के विकास के लिए पूरा पैनल दिन रात एक कर देगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here