रामायण और महाभारत सुनकर बड़े हुए बराक ओबामा, अपनी किताब में कही ये बात

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि भारत के प्रति उनके दिन में एक विशेष स्थान है क्योंकि वे रामायण और महाभारत सुनकर बड़े हुए हैं। बराक ओबामा ने अपनी किताब ‘A Promised Land’ में यह बात कही है। बराक ओबामा ने अपनी किताब में लिखा है कि उनका बचपन इंडोनेशिया में बीता है और वे वहीं पर रामायण और महाभारत की ऋचाएं सुनकर बड़े हुए हैं।  

भारत की प्रशंसा करते हुए बराक ओबामा ने अपनी किताब ‘A Promised Land’ में लिखा है कि भारत बहुत बड़ा देश है और यहां पर दुनिया की कुल आबादी का छठा हिस्सा रहता है और 2000 से ज्यादा संप्रदाय हैं तथा 700 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती है। ओबामा ने कहा है कि वे 2010 में राष्ट्रपति बनने से पहले कभी भी भारत नहीं गए थे लेकिन भारत के प्रति उनकी सोच में एक विशेष स्थान है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here