खतौली में बोले पूर्व मंत्री नकवी- बिना भेदभाव विकास कर रही भाजपा

मुजफ्फरनगर के खतौली उप चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुस्लिम मतदाताओं के बीच पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के बाद शनिवार को पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मुस्लिम समाज के लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनाव पर चर्चा की और सरकार की योजनाओं को गिनाया।

योजनाएं बनाते समय नहीं किया जाता भेदभाव
सराय रसूलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के साथ सर्व समाज के हितों के लिए कार्य कर रही हैl केंद्र व प्रदेश की सरकारे योजनाएं बनाते समय यह नहीं देखते कि किस क्षेत्र के व्यक्ति ने वोट दिया है किस क्षेत्र के व्यक्ति ने नहीं दिया है, किस धर्म के व्यक्ति ने वोट दिया है किसने नहीं दिया हैl

अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भी भाजपा सरकार ने काफी योजना चलाई हैl भाजपा सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए गंभीरता से योजना बनाकर कार्य कर रही हैl अल्पसंख्यक समुदाय का हित भाजपा में सुरक्षित है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को बड़े अंतर से विजय दिलाने की अपील की

खतौली विधानसभा में मुस्लिम समाज के सबसे अधिक वोट हैं। सपा-रालोद-आसपा गठबंधन के अलावा भाजपा भी मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है।

यही वजह है कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मुस्लिमों के बीच पहुंचे। आज पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी खतौली के सराय रसूलपुर, चित्तौड़ा और काटका गांव में जनसंपर्क कर मुस्लिमों के मन की बात जानने पहुंचे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष आज लोगों के बीच
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  भूपेंद्र चौधरी शनिवार को खानपुर, जंधेंडी और  भैंसी गांव में लोगों के बीच पहुंचे हैं। प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने पूरी ताकत प्रचार में लगा दी है।

प्रजापति समाज को मिला हक : धर्मवीर
स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने  समौली, रसूलपुर, मीरापुर दलपत, तिसंग, जानसठ, गढ़ी समेत अन्य गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रजापति समाज को हक दिया है।  इस मौके पर संजीव संगम, श्याम लाल प्रजापति, बिजेंद्र पाल, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here