अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी ने लोगों को दी बधाई

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  वहां के लोगों को बधाई दी और दोनों राज्यों की संस्कृति तथा परंपरा की सराहना की। दोनों राज्यों का गठन 20 फरवरी, 1987 को हुआ था। 

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बधाई। इस राज्य के लोगों को उनकी संस्कृति, साहस और भारत के विकास की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। कामना है कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नयी ऊंचाइयों को हासिल करे।’’ 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां रहने वाले बहनों और भाइयों को मेरी शुभकामनाएं। समूचे देश को अनूठी मिजो संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों को उनकी दयालुता और विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है। राज्य के निरंतर विकास की कामना करता हूं।’’ 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here