चार बड़े नेताओं ने मुझे षड्यंत्र के तहत फंसाया: मेरठ में बोले श्रीकांत त्यागी

मेरठ में चौधरी चरण सिंह पार्क में चल रहे त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के धरने में शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी भी शामिल हुए। गुरुवार को जेल से रिहा होने के बाद शुक्रवार को श्रीकांत यहां पहुंचे। श्रीकांत ने कहा कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया था। 

उन्होंने कहा कि चार बड़े नेताओं ने उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के लिए उन्हें फंसाया गया था। उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियादी थे। उन्होंने समाज के लोगों का भी धन्यवाद दिया। इससे पूर्व श्रीकांत ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


इस दौरान त्यागी समाज के लोगों ने कहा कि हम भाजपा को वोट नहीं देंगे। यही नहीं उन्होंने भाजपा हाय-हाय के जमकर नारे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here