गौतम अदाणी अमीरों की सूची में 38वें स्थान पर खिसके

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से लगातार शेयरों में गिरावट से अदाणी समूह के मालिक गौतम अदाणी अमीरों की सूची में सोमवार को 38वें स्थान पर खिसक गए। 24 जनवरी को रिपोर्ट आने से पहले वह दूसरे स्थान पर थे। इस अवधि में उनकी संपत्ति 120 अरब डॉलर से घटकर 33 अरब डॉलर रह गई है। फरवरी, 2021 के बाद उनकी संपत्ति का यह निचला स्तर है।

वह आरआईएल प्रमुख मुकेश अंबानी की 83 अरब डॉलर की संपत्ति से अब 50 अरब डॉलर पीछे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 33 दिन में अब तक उनकी कंपनियों के शेयरों में 85% तक गिरावट आ चुकी है। हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया था कि शेयरों का मूल्य वास्तविक मूल्य से 85 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान अदाणी की कुल 10 कंपनियों के शेयरों की पूंजी अगस्त, 2021 के बाद पहली बार 7 लाख करोड़ से भी नीचे 6.82 लाख करोड़ रुपये रह गई है, जो रिपोर्ट आने से पहले 19.20 लाख करोड़ थी। टीसीएस के 12.19 लाख करोड़ से भी ज्यादा गिरावट अदाणी की कंपनियों में आई है।

एनसीएलएटी ने अदाणी पोर्ट के प्रस्ताव को सही ठहराया
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने कोरबा वेस्ट पावर के कर्ज समाधान के लिए 2019 में पेश अदाणी पावर के प्रस्ताव को सही ठहराने के साथ शापूरजी पलोनजी को लंबित दावों के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया में जाने को कहा है। एनसीएलएटी की अहमदाबाद पीठ ने 24 जून, 2019 के आदेश में कर्जदार कंपनी कोरबा वेस्ट पावर के कर्ज समाधान के लिए अदाणी पावर के पेश प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

33 दिन में 87 अरब डॉलर घटी अदाणी की संपत्ति, केवल पोर्ट में बढ़त, बाकी गिरे
अदाणी इंटरप्राइजेज      9.17%
अदाणी पोर्ट                     0.53%
अदाणी पावर                  4.97%
अदाणी ट्रांसमिशन           4.99%
अदाणी ग्रीन एनर्जी        4.99%
अदाणी टोटल गैस          5.00%
अदाणी विल्मर             5.00%
एसीसी सीमेंट              1.95%
अंबुजा सीमेंट               4.50%
एनडीटीवी                    4.98%

दो कंपनियों की पूंजी ही एक लाख करोड़ के पार
अदाणी के शेयरों में सोमवार को भी भारी गिरावट रही। लगातार गिरावट का असर यह रहा कि समूह की 10 में से अब केवल दो ही कंपनियां ऐसी हैं, जिनका बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। पूंजीकरण के लिहाज से अदाणी समूह अब आईसीआईसीआई समूह से भी पीछे हो गया है जिसकी कुल पूंजी 7.23 लाख करोड़ रुपये रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here