गाजियाबाद :आठवीं क्लास की छात्रा से सात युवकों ने किया गैंगरेप

  • राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में विजय नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली आठवीं की छात्रा के साथ सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • आरोपियों ने छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
  • विरोध करने पर छात्रा को उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी।
  • आरोप है कि दुष्कर्म का वीडियो भी आरोपियों ने बनाया है और ब्लैक मेल कर रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • रात को उनकी बेटी घर में अपने चार बहन-भाइयों के साथ सो रही थी। इसी दौरान दीवार फांदकर कॉलोनी के सात युवक उनके घर में घुसे और छात्रा का मुंह दबाकर उसे छत पर ले गए। फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

छात्रा की हालत नाजुक

पीड़िता के पिता ने बताया कि वारदात के बाद से ही उनकी बेटी की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस वारदात के बाद पीड़िता की कॉलोनी में रहने वाले लोगों मे भी आक्रोश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here