हरियाणा कृषि विकास अधिकारी भर्ती के प्रवेश-पत्र जारी, परीक्षा 13 नवंबर को

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने राज्य कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारी के पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं।

हरियाणा कृषि विकास अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 नवंबर को किया जा रहा है। उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रवेश-पत्र के लिए आधिकारिक एक अन्य फोटो पहचान-पत्र भी साथ ले जाना होगा।  

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने राज्य सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत विज्ञापन संख्या 12/2022 के माध्यम से ग्रुप बी कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा आयोजित करने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।  

HPSC ADO Admit Card 2022: डाउनलोड लिंक सक्रिय

एचपीएससी एडीओ परीक्षा 2022 के लिए हॉल टिकट आयोग द्वारा मंगलवार, एक नवंबर को देर शाम जारी किया गया है और इसके साथ ही एचपीएससी एडीओ एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर सक्रिय कर दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा की तारीख तक अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

HPSC ADO Admit Card 2022: दो घंटे की होगी परीक्षा 100 प्रश्न आएंगे

इससे पहले, हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा टाइम-टेबल, परीक्षा योजना और परीक्षा पाठ्यक्रम 19 अक्तूबर, 2022 को जारी किया था। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा 13 नवंबर, 2022 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। साथ ही ओएमआर शीट पर निर्धारित स्थान से अलग मार्किंग करने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here