हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 14 और जिलों में इंटरनेट 30 जनवरी तक किया ठप

जींद:केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत के आंसुओं के सैलाब के बाद किसान आंदोलन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है।

बड़ी तादाद में टिकैत समर्थक धरना स्थल पर पहुंचे हुए हैं। हाइवे खाली कराने के लिए पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। उनके साथ भारी तादाद में सुरक्षाकर्मी हैं।

किसी भी तरह से अब किसानों को धरना स्थल से हटाने की कवायद की जा रही है। इस बीच हरियाणा से खबर आ रही है कि प्रदेश सरकार ने सूबे के 14 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इससे पहले सोनीपत, झज्जर और पलवल जिले में इंटरनेट सेवा ठप थी।

अब हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा जिलों में वायस कॉल को छोड़कर इंटरनेट सेवाओं को 30 जनवरी शाम पांच बजे तक बंद करने का निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here