हरियाणा: राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन में किया महिलाओं से संवाद

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हरियाणा दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति हरियाणा राजभवन में बुधवार को आशा वर्कर, महिला खिलाड़ियों और ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया। हरियाणा राजभवन में हुए संवाद कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं कि हरियाणा की बेटियों का दम पूरी दुनिया ने देखा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यहां बेटियों के लिए धारणाएं बदली हैं। बेटियों के जन्म पर भी अब खुशियां मनाई जाती हैं। 

इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल साथ में मौजूद रहे। कामनवेल्थ गेम्स की पदक विजेता खिलाड़ी पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, सुचित्रा तरियाल, ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली सीमा बिसला, सोनम मलिक आदि खिलाड़ी संवाद का हिस्सा रहीं। राष्ट्रपति गाइड अवॉर्ड की 4 विजेता भी संवाद में मौजूद रहीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here