हाथरस: स्विफ्ट कार नहर में गिरी, चार की मौत, पांच हुए घायल

हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र की जरेरा पुलिस चौकी अंतर्गत गांव बरसामई के पास एक स्विफ्ट कार नहर में गिर गई। हादसे में मां व उनकी दो बेटियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, बाकी पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार सवार अलीगढ़ शादी समारोह में गए थे। कार में नौ लोग सवार थे। शादी में शामिल होकर कार सवार जलेसर एटा वापस जा रहे थे। हसायन से सिकंदराराऊ होते हुए रात्रि 2 बजे के लगभग नहर के पास से जा रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। देर से पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि समय से पुलिस पहुंच जाती तो अन्य लोगों की जान भी बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस में घायलों को भेजा गया। 


हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि कार में नौ लोग सवार थे। हादसे में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरूष की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। 

हादसे में क्षतिग्रस्त कार

इनकी हुई मौत

  1. डॉ. बबलू राजपूत (45) पुत्र तुर्शनपाल सिंह राजपूत 
  2. पूनम (28) पत्नी मानवेंद्र सिंह 
  3. काव्या (3) पुत्री मानवेंद्रसिंह 
  4. भूमि (1) पुत्री मानवेंद्र सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here