हिमाचल प्रदेश:अवैध कब्जे को लेकर विधायक के होटल के बाहर बीजेपी ने किया धरना प्रदर्शन

कंगना रनौत के समर्थन में उतरी भाजपा ने सदर कांग्रेस विधायक को भी घेरा है।

  • वीरवार को ढालपुर चौक में शिवसेना का पुतला फूंकने और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सदर कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के होटल के बाहर धरना देने पहुंच गए। यहां पहुंचने पर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अवैध कब्जों को हटाने की मांग की।
  • दस मिनट तक चले इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता भी वहीं पहुंच गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान दोनों दल के नेता और कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और खूब हंगामा हो गया। वीरवार को सदर कांग्रेस कमेटी कुल्लू का मासिक बैठक रखी गई थी।

ऐसे में विधायक के होटल के बाहर पहुंची भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर वह भी भड़क गए और एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार नारेबाजी। करीब आधा घंटे तक चले इस ड्रामे को देखकर एएसपी की अगवाई में अतिरिक्त पुलिस पहुंची और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की।
बाद में पुलिस के समझाने के बाद भाजपा के नेता व कार्यकर्ता वहां से वापिस चले गए और कांग्रेस कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

इससे पहले पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि ढालपुर में सरकारी भूमि की 14 बिस्वा हिस्से पर एक कांग्रेस नेता ने कब्जा कर रखा है। हालांकि पूर्व में उपायुक्त ने अवैध रूप से बने गेट को हटवा दिया था।

महेश्वर सिंह ने कहा कि अगर वही डीसी होते तो शेष अवैध कब्जे भी नहीं रहते। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कर रखे हैं, जिनको हटाया जाना चाहिए। सदर कांग्रेस उपाध्यक्ष मनु शर्मा ने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस विधायक की निजी प्रॉपटी में आकर गुंड़ागर्दी की है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here