हिमाचल के रणबांकुरों ने सीमाओं की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल देवभूमि है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो चुका है और 2023 तक पूरा होगा। आज भारत दुनिया का फिसड्डी राष्ट्र नहीं, नेतृत्व करता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। एक विकसित भारत है और सुरक्षित भारत भी बन गया है।

हिमाचल प्रदेश के रणबांकुरों ने जब भी भारत को आवश्यकता पड़ी, सीमाओं की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी। कारगिल युद्ध हो या उससे पहले के हर युद्ध में हिमाचल के वीर जवानों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर भारत की आन,बान और शान की रक्षा की। पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल को भारत का दूसरा घर मानते हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसी प्रदेश से हैं। हिमाचल प्रदेश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 

जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते उन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं
योगी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होता, क्या कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त हो पाता। क्या हिमाचल में हर घर नल व जल की सुविधा मिल पाती। जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकता, भारत की सुरक्षा को सुदृढ़ नहीं कर सकता, उन्हें सत्ता में आने का भी अधिकार नहीं होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here