राशिफल 9 दिसंबर 2020 – मेष राशि वालों को मिलेगा परिवार का साथ, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष

आपका दिन उत्तम रहेगा। सामाजिक जीवन बेहतर रहेगा। बाहर कुछ खाने में सावधानी बरतें। छात्रों को दिक्कत हो सकती है।दफ्तर में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। युवाओँ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा .शादीशुदा लोगों को नई सूचना मिल सकती है। बचत योजनाओं में निवेश के लिए भी आज प्रयास कर सकते हैं।

वृषभ

बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी से विवाद हो सकता है। नए काम की योजना बनाएंगे। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा परिवार के किसी सदस्य के किसी काम से तनाव हो सकता है। आज आपको आवश्यक जानकारी मिल सकती है, जिससे आपकी कैरियर की दिशा ही बदल जाएगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

मिथुन

आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुकी हुई रकम वापस मिलने के योग  हैं।  आय के नए स्त्रोतों की जानकारी मिलेगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। आपके अफसर  से संतुष्ट रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। आज आप कुछ नया निर्णय ले सकेंगे। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। पार्टनर के साथ दिन बिताएं।

कर्क

घर-परिवार का  माहौल अच्छा रहेगा। कारोबारी जीवन में फिलहाल फायदे के योग नहीं है। दिन सामान्य तरीके से गुजरेगा। अपनी योजनाओं को पूरा करने पर ध्यान लगाएं। किसी बड़े काम को लेकर फैसला लेने से बचें। विद्यार्थियों को सुखद सूचना मिल सकती है। संतान के कैरियर की ओर पूरा ध्यान लगाएं। विवाहित खुश रहेंगे।

सिंह

किसी मामले को लेकर दफ्तर के लोगों  के साथ तनाव हो सकता है। आज धर्म-कर्म के कार्य कर सकते हैं। मानसिक शांति मिलेगी। किसी रिश्तेदार या मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ खानपान में सावधानी बरतें। छात्र कड़ी मेहनत करें।किसी मित्र का सहयोग से नई योजनाएं बन सकती हैं।

कन्या

पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, इसके चलते दिनभर तनाव बना रहेगा। किसी काम को करने में रूचि नहीं रहेगी। हालांकि आपके परिजन आपके निर्णय के साथ होंगे। अनावश्यक खर्च हो सकता है। युवा अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। धन लाभ होने की संभावना है।

तुला

आज आप यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी मित्र से मुलाकात के दौरान अच्छी चर्चा होगी। काराेबार संबंधी निर्णय लेते वक्त अपने जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। परिवार के लोगों के साथ अच्छे से दिन गुजरेगा। संपत्ति मामलों में कुछ फैसला आ सकता है। मानसिक शांति के लिए ईश्वर की आराधना करें।

वृश्चिक

आगामी दिनों में आप  यात्रा कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ दिन गुजारें। सगे संबंधियों से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। अपने स्वास्थ्य को सुधारने का  प्रयास करें। दफ्तर में आज आपको कुछ जानकारी मिल सकती है। आपके व्यवहार की सभी सराहना करेंगे। बुजुर्गों से सलाह जरूर लें। जोखिम से जुड़े काम न करें। लेनदेन करते समय सतर्क रहें।

धनु

आपके काम का असर दूसरे लोगों पर भी पड़ेगा। पूर्व में की गई कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। बेवजह खर्च पर नियंत्रण रखें। आज प्रभु की आराधना में समय बिताएं। धार्मिक साहित्य पढ़ें। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से आपके कार्य पूरे होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार दिखेगा। पति-पत्नी घूमने जा सकते हैं।

मकर

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य परिणाम सकारात्मक रहेंगे। खर्च अधिक होने से तनाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले की तरह ही रहेगी। जीवनसाथी का काम में सहयोग मिलेगा। परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। आज आप सकारात्मक रहने की कोशिश करें। किसी बात को लेकर रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है।

कुंभ

किसी कार्य को लेकर विशेषज्ञ लोगों से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से सुखद सूचना मिलेगी। सेहत को लेकर अच्छा महसूस कर सकते हैं। व्यवसाय में परिवार का पूरा साथ रहेगा। आज भाग्य का पूरा साथ रहेगा। आपका कारोबार बेहतर चलेगा। आमदनी के स्रोत मिलेंगे। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी।

मीन

आपका दिन अच्छा रहेगा. बातचीत करते समय सावधान रहें। अनावश्यक बात न करें। आपकी किसी बात से किसी की नाराजगी बढ़ सकती है। किसी काम में फिलहाल निवेश न करें। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। आलस्य न करें। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। बुजुर्गों को स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here