रूस ने तालिबान सरकार को दी आधिकारिक मान्यता, सहयोग बढ़ाने की उम्मीद

रूस ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को आधिकारिक रूप से मान्यता देने का ऐलान किया है। इस बारे में रूसी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी और बताया कि अफगानिस्तान के नवनियुक्त राजदूत गुल हसन हसन से उनका परिचय पत्र प्राप्त कर लिया गया है।

आधिकारिक मान्यता मिलने से बढ़ेगा द्विपक्षीय सहयोग
रूस के विदेश मंत्रालय ने इस बात का उल्लेख किया कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को आधिकारिक मान्यता देने के बाद, दोनों देशों के बीच “सकारात्मक और लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग” को बढ़ावा मिलेगा।

तालिबान शासन की शुरुआत 2021 में, रूस ने कहा – अब यह गैरकानूनी संगठन नहीं
तालिबान का शासन 2021 में अफगानिस्तान में स्थापित हुआ था, जब अमेरिकी सेना ने देश छोड़ा और तालिबानी नेता सत्ता में आए। वर्तमान में अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी आमिर खान मुत्ताकी के पास है। रूस ने तालिबान को अब गैरकानूनी संगठनों की सूची से हटा दिया है।

तालिबान विदेश मंत्री ने स्वागत किया
रूसी विदेश मंत्रालय के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद, अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इसे एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया। तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे “अन्य देशों के लिए एक अच्छा उदाहरण” बताया।

Read News: अमेरिकी संसद से ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को मिली मंजूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here