सरकार बनने पर उप्र के हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे: संजय सिंह

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आगामी चुनाव में अपनी पार्टी की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार आम आदमी पार्टी हर परिवार को बिजली की 300 यूनिट फ्री देगी। इसके अलावा किसानों के लिए एक ऐसी नीति बनाएगी। जो किसानों की फसल का 24 घंटे के अंदर उनके खाते में पैसा आ जाए। इसके अलावा तमाम ऐसे कार्य हैं। जो भाजपा के द्वारा दावे किए गए थे और वह पूरे नहीं कर पाए। ऐसे सभी कार्यों को आम आदमी पार्टी निश्चित तौर पर कराएगी और इस बार अपने दम पर ही पार्टी प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव से पहले कुछ ना कुछ इस तरह का फंडा लाती है। ताकि हिंदुत्व को भुनाने में आसानी रहे। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के कारण ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सलाखों के पीछे भेजा गया। जबकि ज्यादा मात्रा में नशीला पदार्थ उसके पास से बरामद नहीं हुआ था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पार्टी की सरकार में ₹110 पेट्रोल बिक रहा है और 100 से ऊपर डीजल हो गया है। महंगाई बेतहाशा हो चुकी है। यदि उनकी सरकार आती है तो हर परिवार को बिजली की 300 यूनिट मुफ्त दी जाएंगी और महंगाई को कम करने के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्हें बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जो आप लोगों ने उम्मीद की थी। वह खरी नहीं उतर पाई है। आम आदमी पार्टी आपकी उम्मीदों पर निश्चित तौर पर खरा उतरेगी।
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा बेवजह के मुद्दे तैयार करती है। क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंचे और भगवान राम के दर्शन किए तो भाजपा को यह गवारा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। लेकिन जो चंदा चोर है वह अयोध्या जा रहे हैं और जो भगवान राम के आदर्शों को लोगों के बीच लाना चाहते हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के लोग पैरों से कुचलने का कार्य कर रहे हैं। बहराल चुनाव नजदीक आते ही जिस तरह से अन्य पार्टी के नेता चुनावी जमीन तैयार करने में लगे हैं। ठीक इसी तरह आम आदमी पार्टी भी अपनी चुनावी बिसात बिछाने में लग गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here