बिहार में कोरोना का आंकड़ा कम हो रहा है तो,ब्लैक फंगस ने बढ़ाई टेंशन

शुक्रवार को पटना में कोरोना के 45 नए संक्रमित आए तो ब्लैक फंगस के 20 मरीज मिले। वहीं, बिहार में कोरोना के 566 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। राहत की बात यह है कि प्रदेश के किसी जिले में 50 से अधिक नए पॉजिटिव नहीं मिले हैं। जबकि, दूसरी लहर में पहली बार कल पटना में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। लेकिन ब्लैक फंगस ने दो लोगों की जान ले ली।

बिहार में 566 नए मामले

बिहार में शुक्रवार को 566 नए मामले आए हैं। कुल 1,10,119 लोगों को की जांच की गई है। शुक्रवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 7,16,296 हो गई है, जिसमें 7,00,481 हो गई है। शुक्रवार को 14 लोगों की जान गई है। मौत का आंकड़ा अब 9466 पहुंच गया है। एक्टिव मामलों की संख्या 6348 हो गई है। रिकवरी रेट भी बढ़कर 97.79% हो गई है।

ब्लैक फंगस का तेजी से बढ़ रहा मामला

शुक्रवार को ब्लैक फंगस के कुल 20 नए मामले आए हैं। इस दौरान दो मरीजों की मौत हो गई है। पटना AIIMS में 12 नए मामले आए हैं। इसमें 9 की सर्जरी हुई है। पटना में AIIMS में कुल 102 संक्रमित भर्ती हैं। IGIMS में 5 नए मरीज भर्ती हुए हैं। इलाज के दौरान दो संक्रमितों की मौत हो गई है। 9 संक्रमितों की सर्जरी हुई है।

IGIMS में कुल 114 संक्रमित भर्ती हैं। वहीं, पटना मेडिकल कॉलेज में 2 नए संक्रमित भर्ती हुए हैं। PMCH में 29 संक्रमित भर्ती हुए हैं। इसमें दो संक्रमित पटना के है बाकी राज्य के अन्य जिलों के रहने वाले हैं। NMCH में एक नया संक्रमित भर्ती हुए हैं, यहां अब कुल 18 संक्रमित कुल भर्ती हैं।

काेरोना के संक्रमण पर बड़ी राहत

  • अररिया – 26
  • अरवल – 3
  • औरंगाबाद – 5
  • बांका – 4
  • बेगूसराय – 20
  • भागलपुर – 7
  • भोजपुर – 3
  • बक्सर – 1
  • दरभंगा – 26
  • पूर्वी चंपारण – 12
  • गया – 8
  • गोपालगंज – 42
  • जमुई – 3
  • जहानाबाद – 2
  • कैमूर – 5
  • कटिहार – 23
  • खगड़िया – 4
  • किशनगंज – 15
  • लखीसराय – 10
  • मधेपुरा – 17
  • मधुबनी – 6
  • मुंगेर – 25
  • मुजफ्फरपुर – 37
  • नालंदा – 9
  • नवादा – 8
  • पटना – 45
  • पूर्णिया – 33
  • रोहतास – 6
  • सहरासा – 12
  • समस्तीपुर – 31
  • सारण – 31
  • शेखपुरा – 6
  • शिवहर – 8
  • सीतामढ़ी – 12
  • सिवान – 11
  • सुपौल – 24
  • वैशाली – 18
  • पश्चिमी चंपारण – 5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here