भारत को हॉकी में सिल्वर मेडल, ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में 7-0 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। भारत को रविवार को पुरुष हॉकी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम मुकाबले में पूरी तरह हावी रही और उसने 7-0 से भारत को मात दी। ऑस्ट्रेलिया भारत को एक भी पेनल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष हॉकी टीम ने लगातार सातवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता है। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था  भारत ने  सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया था। 

चारों क्वार्टर में ऐसा रहा ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त हासिल की थी, जिसे उसने लगातार बढ़ाया। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे शानदार प्रदर्शन दूसरे क्वार्टर में किया और 3 गोल दागे। हालांकि, इस क्वार्टर के शुरुआती 5 मिनट भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे क्वार्टर में भी किसी चूक करने के मूड में नहीं दिखी और एक गोल अपने नाम किया। चौथे और अंतिम क्वार्टर में भी भारतीय टीम छाप छोड़ने में नाकाम रही। ऑस्ट्रेलिया ने इस क्वार्टर में एक गोल दागा जबकि भारत का खाता खाली रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here