एअर इंडिया ने अपने नैरोबॉडी विमानों के नेटवर्क में अस्थायी बदलावों की घोषणा की है, जो 15 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेंगे। एयरलाइन का कहना है कि यह कदम परिचालन की स्थिरता सुनिश्चित करने और यात्रियों को अंतिम समय की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इन बदलावों के तहत तीन मार्गों पर उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया है, जबकि 19 अन्य मार्गों पर उड़ानों की संख्या में कटौती की गई है। इसके बावजूद, एअर इंडिया प्रतिदिन लगभग 600 नैरोबॉडी उड़ानों का संचालन जारी रखेगी, जो देशभर के साथ-साथ कम दूरी के अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को भी कवर करेंगी। एयरलाइन ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की सुविधा और उड़ानों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता बनी रहेगी।
अस्थायी रूप से निलंबित मार्ग (15 जुलाई 2025 तक):
- बेंगलुरु–सिंगापुर (AI2392/2393) – 7 उड़ानें प्रति सप्ताह
- पुणे–सिंगापुर (AI2111/2110) – 7 उड़ानें प्रति सप्ताह
- मुंबई–बागडोगरा (AI551/552) – 7 उड़ानें प्रति सप्ताह
कम की गई उड़ानों वाले मार्ग:
- बेंगलुरु–चंडीगढ़: 14 से घटाकर 7
- दिल्ली–बेंगलुरु: 116 से घटाकर 113
- दिल्ली–मुंबई: 176 से घटाकर 165
- दिल्ली–कोलकाता: 70 से घटाकर 63
- दिल्ली–कोयंबटूर: 13 से घटाकर 12
- दिल्ली–गोवा (डाबोलिम और मोपा): 14-14 से घटाकर 7-7
- दिल्ली–हैदराबाद: 84 से घटाकर 76
- दिल्ली–इंदौर: 21 से घटाकर 14
- दिल्ली–लखनऊ: 28 से घटाकर 21
- दिल्ली–पुणे: 59 से घटाकर 54
- मुंबई–अहमदाबाद: 41 से घटाकर 37
- मुंबई–बेंगलुरु: 91 से घटाकर 84
- मुंबई–कोलकाता: 42 से घटाकर 30
- मुंबई–कोयंबटूर: 21 से घटाकर 16
- मुंबई–कोच्चि: 40 से घटाकर 34
- मुंबई–गोवा (डाबोलिम): 34 से घटाकर 29
- मुंबई–हैदराबाद: 63 से घटाकर 59
- मुंबई–वाराणसी: 12 से घटाकर 7
यात्रियों से क्षमा याचना और सहायता का आश्वासन
एअर इंडिया ने असुविधा के लिए यात्रियों से खेद प्रकट करते हुए कहा है कि प्रभावित यात्रियों से संपर्क किया जा रहा है। उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में स्थानांतरण, बिना शुल्क के रीशेड्यूलिंग या पूर्ण रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है। नई उड़ानों की जानकारी वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कॉल सेंटर के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।
जल्द सेवाएं बहाल करने की योजना
एअर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती पूरी तरह अस्थायी है और जल्द ही सभी सेवाओं को फिर से सामान्य स्तर पर लाने की योजना बनाई जा रही है। एयरलाइन ने यह भी दोहराया कि उसकी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा और भरोसे को कायम रखना है।