तकनीकी खराबी के चलते एअर इंडिया की दिल्ली-पेरिस फ्लाइट रद्द

नई दिल्ली: एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को लेकर एक और परेशानी सामने आई है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण 17 जून को दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI143 को उड़ान भरने से पहले ही रद्द कर दिया गया। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान कुछ खामियां सामने आने पर विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया।

एअर इंडिया ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है और समस्या के समाधान पर काम किया जा रहा है। साथ ही, 18 जून को पेरिस से दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट AI142 को भी रद्द कर दिया गया है। यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है, साथ ही उन्हें पूरा रिफंड या वैकल्पिक उड़ान का विकल्प भी दिया जा रहा है।

लगातार सामने आ रही तकनीकी समस्याएं

एअर इंडिया के कई विमानों में हाल के दिनों में तकनीकी खामियां सामने आई हैं। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता और बढ़ गई है। हाल ही में हांगकांग, हिंडन एयरबेस और सैन फ्रांसिस्को के लिए निर्धारित उड़ानों में भी तकनीकी दिक्कतों की जानकारी मिली है। इतना ही नहीं, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एक अन्य फ्लाइट को भी तकनीकी कारणों के चलते रद्द करना पड़ा।

एअर इंडिया ने कहा है कि वह यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर संभव वैकल्पिक इंतजाम कर रही है, ताकि असुविधा को कम किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here