गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज, 8 मई को कक्षा 10वीं (एसएससी) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 83.08% छात्रों ने सफलता हासिल की है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर देख सकते हैं। कुछ दिनों बाद छात्र अपनी मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों से भी प्राप्त कर सकते हैं।
रिजल्ट कैसे देखें:
- GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- होमपेज पर ‘एसएससी रिजल्ट 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें।
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा और परिणाम तिथियां:
गुजरात बोर्ड एसएससी परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। ऑनलाइन मार्कशीट का उपयोग छात्र एडमिशन के लिए कर सकते हैं। पिछले साल (2024) का कुल पास प्रतिशत 82.56% था। 2023 और 2022 में यह क्रमशः 64.62% और 65.18% था।
11वीं परीक्षा पैटर्न में बदलाव:
गुजरात बोर्ड ने कक्षा 11वीं के परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया है। अब प्रश्न पत्र में 70% वर्णनात्मक और 30% वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। पहले वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अनुपात 20% था, जिसे अब बढ़ाकर 30% कर दिया गया है। छात्रों को पांच विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से दो या तीन का चयन करना होगा। यह नया पैटर्न विज्ञान, वाणिज्य और सामान्य सभी स्ट्रीम पर लागू होगा।