पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (एसआईआर) की प्रक्रिया पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि यह प्रणाली पूरी तरह तकनीकी आंकड़ों पर आधारित है, जिससे लोकतांत्रिक ढांचे पर प्रभाव पड़ सकता है और प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।