प्रेम संबंध में दरार बना मौत का कारण, महिला की ओयो होटल में चाकू मारकर हत्या

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दो बच्चों की मां की उसके छोटे प्रेमी ने हत्या कर दी। आरोपी यशस (25), जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, ने 33 वर्षीय महिला हरिनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हरिनी और यशस एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते थे, लेकिन हाल ही में महिला ने दूरी बनानी शुरू कर दी थी।

6 जून की रात दोनों एक होटल में मिले, जहां पहले दोनों के बीच संबंध बने, इसके बाद किसी बात पर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि यशस ने गुस्से में आकर महिला पर 17 बार चाकू से वार किए। खून से लथपथ शव होटल के कमरे से बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि महिला पिछले दो महीनों से आरोपी से बात नहीं कर रही थी। घटना के दो दिन बाद जब होटल स्टाफ को शक हुआ, तब जाकर शव बरामद हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद सुब्रमण्यपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को 9 जून को गिरफ्तार कर लिया।

यशस ने पूछताछ में बताया कि उसकी हरिनी से पहली मुलाकात एक मेले में हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई। लेकिन बाद में महिला के पति को इस रिश्ते का पता चल गया था और उसने हरिनी का फोन जब्त कर उसे घर में बंद कर दिया था। इसी बीच यशस को लगा कि हरिनी अब उससे संपर्क नहीं रखना चाहती, जिससे वह आक्रोशित हो गया और वारदात को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here