पूर्व नेवी अफसर पर हुए हमले पर संजय राउत के बोल- महाराष्ट्र बड़ा राज्य है, ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड करने के बाद मुंबई में सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर कई शिवसैनिकों द्वारा हमला किया जाता है। उनके साथ मारपीट की जाती है। इस पर शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र एक बड़ा राज्य है। ऐसा कुछ भी किसी के साथ भी हो सकता है।

इसके अलावा उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मदन शर्मा को फोन कर हालचाल पूछने पर भी सवाल उठाए। राउत ने कहा, ‘क्या आप जानते हैं कि यूपी में कितने पूर्व सैनिकों पर हमले हुए हैं? लेकिन रक्षा मंत्री ने उन्हें फोन नहीं किया। हमारी सरकार का मानना है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर हमला नहीं किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र में कानून का हमेशा सम्मान किया जाता है। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया, चाहे वे जिस भी पार्टी से जुड़े हों।’ हालांकि आरोपियों को तुरंत जमानत भी मिल गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here