टेक ऑफ से पहले हुआ कुछ ऐसा, पायलट की सूझबूझ से बची 177 यात्रियों की जान

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के बीच चलने वाली एअर इंडिया की दो उड़ानें 21 जून से 15 जुलाई तक रद्द कर दी गई हैं। इसमें एआई 2460 (दिल्ली से लखनऊ) और एआई 2461 (लखनऊ से दिल्ली) शामिल हैं। एयरलाइन ने यह फैसला ऑपरेशनल कारणों से लिया है।

वहीं रविवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब इंडिगो की फ्लाइट 6E146 में उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी समस्या सामने आई। यह विमान लखनऊ के लिए रवाना होने वाला था। सतर्क पायलट ने समय रहते विमान को रोककर सभी 177 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, बोर्डिंग के बाद उड़ान रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी फैल गई।

यात्रियों की नाराजगी और अफरा-तफरी
फ्लाइट के अचानक रद्द होने और स्पष्ट सूचना न मिलने पर यात्री करीब एक घंटे तक परेशान होते रहे। कोई वरिष्ठ अधिकारी सामने नहीं आया, जिससे असमंजस की स्थिति बनी रही। एक यात्री ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से सोशल मीडिया पर मदद भी मांगी।

एयरलाइन की ओर से राहत
इंडिगो की तरफ से यात्रियों को दो विकल्प दिए गए—जो यात्रा रद्द करना चाहें उन्हें पूर्ण रिफंड, और जो सफर जारी रखना चाहते हैं उन्हें दिल्ली होकर लखनऊ भेजा गया। कुछ यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here